Thunderstorms likely in North Coastal Andhra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तरी तटीय आंध्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मार्च 2021 5:43 PM (IST)
उत्तरी तटीय आंध्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना
अमरावती। उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार, मंगलवार और बुधवार को गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "तटीय आंध्रप्रदेश और यनम में शुष्क आंधी के साथ अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।" शुष्क आंधी में बारिश नहीं के बराबर होती है, लेकिन आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहती है। इससे पहले, मौसम विभाग ने सोमवार और गुरुवार को उत्तरी तटीय आधं्रप्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी।
इस साल बारिश काफी असामान्य है। किसानों के लिए समस्या पैदा हो सकती है, क्योंकि खेत में खड़ी धान की कटाई में मुश्किल से एक महीना या उससे कम समय बचा हुआ है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement