thunderstorm alert weather rain delhi ncr north india-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली, यूपी, बंगाल में आंधी तूफान का तांडव, 26 से ज्यादा लोग मारे गए

khaskhabar.com: रविवार, 13 मई 2018 10:14 PM (IST)
दिल्ली, यूपी, बंगाल में आंधी तूफान का तांडव, 26 से ज्यादा लोग मारे गए
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर के मौसम ने रविवार शाम को अचानक से करवट बदली और कई जगह तेज आंधी के साथ तेज बारिश भी हुई। अचानक तेज हवा के बाद धूल भरी आंधी चलने लगी। तेज आंधी और तूफान ने सबसे ज्यादा दिल्ली एनसीआर और यूपी में तबाही मचाई। दिल्ली, यूपी व अन्य राज्यों को मिलाकर मरने वालों की संख्या करीबन 26 बताई जा रही है। वहीं रात 10 बजे तक पश्चिम बंगाल में भी तूफान से हुई तबाही की खबरें मिली हैं। वहां 9 से ज्यादा लोगों की तूफान और आंधी की चपेट में आने से मौत हो गई। ओडिशा में भी तेज बारिश से लोगों को परेशानी हुई। यूपी में 11 लोगों की मौत
यूपी में आंधी तूफान की चपेट में आने से कासगंज, कन्नौज, बुलंदशहर सहित कई अन्य जिलों में कुल 11 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में दीवार गिरने से एक 12 वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया वहीं कन्नौज में 25 साल की युवती की मौत होगई। कासगंज में तीन महिलाओं की मौत की खबर हैं। वहीं दिल्ली एनसीआर में भी तूफान का तांडव देखने को मिला।

दिल्ली एनसीआर में 189 से ज्यादा पेड़ गिरे

दिल्ली में पांडवनगर में एक महिला की मौत हो गई जबकि गाजियाबाद में दो लोग तूफान की चपेट में आने से मारे गए। दिल्ली एनसीआर में 189 से ज्यादा पेड़ गिर गए जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई। वहीं 40 बिजली के खंभे गिर जाने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। विभिन्न इलाकों में कुल 18 लोगों के जख्मी होने की भी सूचना है।
नोएडा के कई इलाकों में बिजली गुल
हरियाणा के झज्जर-जींद में तेज हवाओं ने कहर मचाया। मौसम इतना बिगड़ा की दिन में ही अंधेरा नजर आने लगा। दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। हरियाणा के झज्जर में ओले गिरने की भी खबर है। मध्य प्रदेश में भी मौसम बदलने की खबर है। कई जगह सडक़ पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं।
आंधी के बाद 10 विमानों का रूट बदला
दिल्ली में तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से यातायाता व्यवस्था ठप हो गई। दिल्ली यातायात पुलिस को अलग-अलग जगहों पर पेड़ गिरने की 21 सूचनाएं मिलीं। इसमें दुर्गापुरी चौक, प्रीत विहार, एम्स के पास, शहीद भगत सिंह मार्ग, वीर सिंह मार्ग, तीन मूर्ति इलाके शामिल हैं। आईजीआई एयरपोर्ट पर भी तेज आंधी के बाद 10 विमानों का रूट बदला गया। खराब मौसम को देखते हुए मेट्रो की द्वारका-नोएडा ब्लू लाइन पर आधे घंटे तक सेवाएं बाधित रही। श्रीनगर से दिल्ली आ रही विस्तारा एयरलाइन्स की एक फ्लाइट को डायवर्ट कर अमृतसर के लिए रवाना कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement