Throat slaughter of priest of Janeu in bareilly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुजारी की जनेऊ से गला घोंटकर हत्या, जलाभिषेक करने पहुंचे ग्रामीण तो...

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2017 10:12 PM (IST)
पुजारी की जनेऊ से गला घोंटकर हत्या, जलाभिषेक करने पहुंचे ग्रामीण तो...
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शिव मंदिर के पुजारी की अज्ञात बदमाशों ने उनके ही जनेऊ से गला कस कर हत्या कर दी। सोमवार तड़के मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुजारी का शव देखा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से केसरपुर निवासी पुजारी रामदास वर्षो से बिथरी चैनपुर के गांव सैदूपुर कुर्मियान स्थित शिव मंदिर में बतौर महंत मंदिर की देख-रेख कर रहे थे। रविवार देर रात किसी ने मंदिर में उनके ही जनेऊ से गला कस कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के गले पर जनेऊ से गला घांेटने का निशान था। ग्रामीणों ने शक जताया कि महंत की हत्या मंदिर के नाम पर दर्ज सात बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर की गई है। सिटी एसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement