बीकानेर। द्वितीय सर आईजेक न्यूटन चैस चैम्पियनशिप-2016 में बीकानेर डूंगर कॉलेज के तीन विद्यार्थी भव्य शर्मा, अमन कुमार झा और रचित दइया फाइनल रैंकिंग में विजेता रहे। श्रीगंगानगर के नोजगे पब्लिक स्कूल में भटनेर शतरंज समिति द्वारा आयोजित इस चैम्पियनशिप के लिए आयु वर्ग 16 से 21 वर्ष के लिए प्रथम स्थान विजेता भव्य शर्मा को दस हजार, द्वितीय स्थान विजेता अमन कुमार झा को सात हजार और तृतीय स्थान विजेता रचित दइया को पांच हजार के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन गंगानगर, श्री सीमेंट एवं कल्पतरू पॉवर ट्रासमिशन लिमिटेड द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के विजेताओं में बीकानेर के पंकज व्यास भी शामिल हैं।