Advertisement
नवी मुंबई में गिरी तीन मंजिला इमारत, दो लोगों को बचाया गया, एक लापता

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ के कमांडो सुशांत कुमार शेट्टी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि एक इमारत गिर गई और तीन से चार लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। इसके बाद हमारी टीम की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
उन्होंने कहा, “हमारी टीम ने मलबे में दबे दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इसके अलावा एक लड़के के लापता होने की जानकारी मिली है। मलबे को हटाने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड को भी बचाव अभियान में लगाया गया है। जल्द ही लापता लड़के का पता लगा लिया जाएगा।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


