Three selfie-clicking youths run over by train near Bengaluru-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेंगलुरु : ट्रैक पर सेल्फी ले रहे तीन युवकों को ट्रेन ने रौंदा

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 अक्टूबर 2017 6:54 PM (IST)
बेंगलुरु : ट्रैक पर सेल्फी ले रहे तीन युवकों को ट्रेन ने रौंदा
बेंगलुरु। ट्रेन की पटरी पर कथित तौर पर सेल्फी ले रहे तीन युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना हेजजला और बिदादी स्टेशन के बीच सुबह 8:30 बजे की है। जनरल रेलवे पुलिस अधीक्षक एन. चैत्र ने बताया, ‘मैसुरु से बेंगलुरु जा रही गोलगुम्बज एक्सप्रेस ने युवकों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि यह तीनों सेल्फी ले रहे थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’ ट्रेन की टक्कर के कारण युवकों के शव क्षत-विक्षत हालत में ट्रैक पर काफी दूरी तक फैल गए। चैत्र ने कहा, ‘मरने वाले इन लोगों की दो बाइक मैसूर रोड से लगी ट्रैक के पास खड़ी मिली हैं जहां पास में ही वांडरेला मनोरंजन पार्क स्थित है। साथ ही दो बैकपैक भी मिले हैं।’ मरने वालों की शिनाख्त प्रभु आंनद (18) रोहित (16) और प्रतीक रायकर (20) के रूप में हुई है। यह शहर के दक्षिणी उपनगर जयनगर के नेशनल कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement