three sdientists to get nobel in physics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

3 ब्रिटिश वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबल

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 7:20 PM (IST)
3 ब्रिटिश वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबल
स्टॉकहोम। ब्रिटेन के तीन वैज्ञानिकों -डेविड जे. थौलेस, एफ. डंकन एम. हाल्डेन और जे. माइकल कोस्टरलिट्ज- ने मंगलवार को भौतिकी का नोबल पुरस्कार जीता। इन्हें यह पुरस्कार टोपोलॉजिकल फेज ट्रांजीशन और टोपोलॉजिकल फेज ऑफ मैटर के सैद्धांतिक खोज के लिए दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ सांइसेज ने यह पुरस्कार सिएटल के वाशिंगटन विश्वविद्यालय के थौलेस, अमेरिका के न्यूजर्सी, प्रिंसटन विश्वविद्यालय के हाल्डेन और न्यूजर्सी के ब्राउन विश्वविद्यालय के कोस्टरलिट्ज को देने का फैसला किया है। इन्हें यह पुरस्कार उन्नत गणितीय तरीकों से असामान्य चरणों या पदार्थ की अवस्थाओं जैसे सुपरकंडक्टर, सुपरफ्लुइड या पतली चुंबकीय फिल्म के अध्ययन के लिए दिया गया। नोबल पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है कि इनके इस अनुसंधान कार्य से पदार्थो की नई अवस्थाओं की खोज का कार्य एक नए चरण में है। इससे बहुत से लोग दोनों पदार्थ विज्ञान और इलेक्ट्रॉनिक्स के भविष्य में होने वाले इस्तेमाल के बारे में आशान्वित हैं।
(आईएएनएस/सिन्हुआ)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement