Three rounds made at the store fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुकान पर किए तीन राउण्ड फायर, कार में सवार होकर आए थे बदमाश

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मई 2019 7:26 PM (IST)
दुकान पर किए तीन राउण्ड फायर, कार में सवार होकर आए थे बदमाश
जयपुर। झोटवाडा इलाके में बुधवार दोपहर कार सवार बदमाशों ने एक दुकान पर तीन फायर किए। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर झोटवाडा निवासी अशोक सैनी की निवारू रोड पर नेताजी की चक्की के पास पूजा डीजे साउण्ड के नाम से दुकान है। बुधवार दोपहर वह दुकान पर बैठा था। दोपहर करीब चार बजे कार में सवार होकर आए जयसिंह, सुरेश चौधरी, नेमी व राहुल ने उसकी दुकान के पास कार से उतरे और दुकान के बाहर पहुंचकर अंदर की ओर तीन राउण्ड फायर किए। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद बदमाश मौके से कार में बैठकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आपसी रंजिश को लेकर फायरिंग करना मान रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement