Advertisement
जमशेदपुर में दो बच्चों सहित तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

बताया गया कि गोविंदपुर हॉल्ट में पोल संख्या 242/सी के पास तीनों की लाशें पड़ी होने की सूचना रेलवे के ही एक कर्मचारी ने रेलवे पुलिस को दी। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट आए, लेकिन कोई मृतकों की पहचान नहीं कर पाया।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इनकी मौत टाटा से हावड़ा की तरफ जा रही गुड्स ट्रेन से कटने से हुई है।
गोविंदपुर के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि शवों को देखने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक पुरुष की उम्र 30 वर्ष के आसपास है, जबकि मृतकों में एक बच्चे की उम्र पांच और दूसरे की उम्र तीन वर्ष के आसपास है।
पुलिस सभी बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


