Three killed, five injured in road accident in Palamu Satbarwa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पलामू के सतबरवा में सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 मई 2022 1:52 PM (IST)
पलामू के सतबरवा में सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच घायल
रांची। झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया गया कि पलामू-रांची रोड पर सतबरवा में एक बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। बोलेरो पर सवार लोग लातेहार में एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पलामू लौट रहे थे। इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें सोना सिंह, जोगेश सिंह और लोकनाथ सिंह शामिल हैं। ये सभी मेदिनीनगर के सुआपुर के रहनेवाले हैं। घायलों में महेंद्र सिंह, दरबान सिंह, यदुवंशी, कृष्णा सिंह, जनू सिंह शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement