Three important bills related to Jammu and Kashmir will be discussed in Lok Sabha today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू कश्मीर से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर आज लोकसभा में होगी चर्चा

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 फ़रवरी 2024 10:28 AM (IST)
जम्मू कश्मीर से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर आज लोकसभा में होगी चर्चा
नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को जम्मू कश्मीर से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर चर्चा हो सकती है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर स्थानीय निकाय कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चर्चा कर इसे पारित करने का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा संविधान (जम्मू कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक- 2024 और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार संविधान (जम्मू कश्मीर) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक -2024 पर चर्चा और पारित करने का प्रस्ताव सदन में रखेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक-2024 पर चर्चा कर इसे पारित करने का प्रस्ताव लोक सभा में पेश करेंगे। लोकसभा में मंगलवार को अंतरिम बजट पर भी चर्चा होगी ।
जम्मू-कश्मीर के लिए अनुपूरक और अंतरिम बजट पर चर्चा और मतदान को भी सदन के एजेंडे में रखा गया है। कई महत्वपूर्ण समितियों की रिपोर्ट को भी मंगलवार को सदन में पेश किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement