Three die, several injured after blast in Flour Mill of Uttar Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आटा चक्की में धमाका, बच्चे सहित तीन की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 3:21 PM (IST)
आटा चक्की में धमाका, बच्चे सहित तीन की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एटा शहर स्थित एक आटा चक्की में धमाका होने की खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, फ्लोर में हुए जोरदार धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल लोगों रेस्क्यू कर को स्थानिय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। हांलाकि अब तक धमाके के कारणों को पता नहीं चल पाया है। खबरों के मुताबिक, हादसा थाना निधौलीकलां क्षेत्र के झिनवार गांव की है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, ये आटा चक्की ट्रेक्टर की मदद से चलती थी। गेंहू की पिसाई के लिए चक्की के आसपास लोग जमा थे लेकिन पिसाई के दौरान अचानक आटा चक्की में तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि, इस धमाके के बाद आसपास खड़े लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वाले लोगों में एक बच्चा भी शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement