Three-day yoga camp with meditation: Ways to keep the heart healthy through meditation practices explained-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ध्यान साधना के साथ तीन दिवसीय योग शिविर : ध्यान की क्रियाओं के माध्यम से दिल को स्वस्थ रखने के तरीके बताए

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जून 2025 8:35 PM (IST)
ध्यान साधना के साथ तीन दिवसीय योग शिविर : ध्यान की क्रियाओं के माध्यम से दिल को स्वस्थ रखने के तरीके बताए
टोंक। नेहरू पार्क में चल रहे तीन दिवसीय मेडिटेशन और योग शिविर का समापन मंगलवार को सहज ध्यान साधना के साथ हुआ। यह शिविर हार्टफुलनेस संस्था हैदराबाद, श्री व्यापार संघ जवाहर बाजार और भारत विकास परिषद टोंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। शिविर की शुरुआत में दिनेश गुप्ता और प्रतिभागियों ने अतिथियों का माला और अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। जयपुर से आए डॉ. विवेक रूंगटा ने ध्यान की क्रियाओं के माध्यम से दिल को स्वस्थ रखने के तरीके बताए। टीम में शोभा चौहान, राकेश सोनी, तरुण कुमार और शिवचरण शर्मा ने ध्यान प्रशिक्षण में सहयोग किया। समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान और पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने योग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। बड़ी संख्या में योग साधकों ने मेडिटेशन के बारे में जानकारी ली।
कार्यक्रम में योग गुरु शम्भूदयाल शर्मा, श्री व्यापार संघ जवाहर बाजार के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, भारत विकास परिषद के सचिव राधेश्याम शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, रामफूल जाट, रमाकांत शर्मा, नेजराम सिंधी, माधवदास बालानी, रामलाल संडीला, राजेश विजयवर्गीय, रामप्रताप सिंह, ओमप्रकाश खंडेलवाल, नीर्मेश कासलीवाल, अनीता शर्मा, अरविन्द चौधरी, हेतराज महावर, शंकरलाल जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद के सचिव राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए 21 जून तक प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक नेहरू पार्क और सिविल लाइन्स पार्क में नि:शुल्क योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement