Advertisement
माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन की तरफ से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज

प्रशिक्षण सत्र के मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक पूर्व इसरो शोधकर्ता डॉ. विराट अरोड़ा हैं। जो प्रतिभागियों को रिमोट सेंसिंग और जीआईएस के व्यावहारिक पहलुओं का गहन प्रशिक्षण देंगे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आधुनिक सॉफ्टवेयर QGIS क्यूजीआईएस के माध्यम से मैपिंग, डेटा विश्लेषण और माइनिंग के क्षेत्र में जियो-इंफॉर्मेटिक्स के उपयोग को बढ़ावा देना है। आयोजन में कुल 76 पंजीकृत अभ्यर्थी और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जिन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।
सचिव इंजीनियर राकेश पुरोहित ने कहा यह प्रशिक्षण न केवल विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान में वृद्धि करेगा, बल्कि माइनिंग सेक्टर में कौशल विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन में संयुक्त सचिव भगवान सिंह भाटी और कोषाध्यक्ष एम. सी. तातेड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


