Three day RSS meeting from 7 june Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RSS की तीन दिवसीय चिंतन बैठक रविवार से,देश के ज्वलंत मुद्दों पर होगी चर्चा

khaskhabar.com: शनिवार, 06 जून 2020 4:47 PM (IST)
RSS की तीन दिवसीय चिंतन बैठक रविवार से,देश के ज्वलंत मुद्दों पर होगी चर्चा
संघ के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि कोरोना काल में लोगों को हुई परेशानी और खासकर प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा पर विशेष रूप से मंथन होगा। साथ ही सेवा भारती द्वारा देश के कोने कोने में चलाये जा रहे सेवा के प्रकल्प की भी समीक्षा होगी। तीन दिवसीय बैठक में श्रम कानूनों में बदलाव पर विचार किया जा सकता है। गौरतलब है कि संघ की ही एक इकाई भारतीय मजदूर संघ, श्रम कानूनों में बदलाव के सरकार के फैसले का विरोध कर रही है। कोरोना काल के दौरान देश के सामने आयी नई चुनौतियों को लेकर भी संघ विचार करेगा। ऐसे में संघ मोदी सरकार को नया दिशा निर्देश भी दे सकती है। गौरतलब है कि संघ के कई अनुषांगिक और वैचारिक संगठन समाज निर्माण में जुटे हैं। पहले भी आपात परिस्थितियों में ये संगठन समाज और देश को बाहर निकालने में अपना संकल्प दिखा चुके है, ऐसे में इन संगठनों के सुझाव पर भी आगे की रणनीति बनायी जा सकती है। संघ भले ही राजनीति में दिलचस्पी और भाजपा में सीधे दखल से इंकार करता रहा हो। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन महामंत्री समय समय पर संघ की इन बैठकों का हिस्सा बनते रहे हैं। ऐसे में जब भाजपा की कमान जेपी नड्डा के पास है। उनको अपनी राष्ट्रीय टीम घोषित करनी है, ऐसे में इस मुद्दे पर भी संघ का मार्गदर्शन मिल सकता है।
--आईएएनएस

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement