Three cunning thugs arrested for cheating by changing ATM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटीएम बदलकर धोखाधडी करने वाले तीन शातिर ठग गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 21 जुलाई 2024 5:16 PM (IST)
एटीएम बदलकर धोखाधडी करने वाले तीन शातिर ठग गिरफ्तार
मथुरा। थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा एटीएम बदलकर धोखाधडी करके ठगी कर रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन शातिर ठगों को 102 बैंक एटीएम कार्ड,तीन मोबाइल,4900 रुपये नगद, 2 अवैध तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस एक कार के साथ किया गिरफ्तार किया जिसका खुलासा एस पी नगर डॉक्टर अरविंद कुमार ने किया है। बता दें कि एटीएम कार्ड बदल बदलकर धोखाधड़ी करके ठगी करने वाले शिकायत पर एस एस पी मथुरा के आदेश पर एस पी नगर एवं क्षेत्राधिकार नगर के नेतृत्व में थाना सदर पुलिस ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता दिखाते हुए धर दबोचा। जिसमें कैलाश पुत्र जगदीश सिंह गांव शाहपुर कला थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर पंकज उर्फ पिंटू पुत्र सत्यदेव सिंह नि शाहपुर कला थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर अंकुर उर्फ सागर पुत्र सत्यपाल सिंह नि भावोकरा थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर को रामलीला मैदान कच्चा रास्ता औरंगाबाद से 102 बैंक एटीएम कार्ड व एक कार तीन मोबाइल , 4900 रुपये व दो अवैध तमंचा व दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इन तीनों शातिर ठगों पर अलग-अलग जिलों में विभिन्न धाराओं में काफी मुकदमे दर्ज है इन शातिर ठगों को पकड़ने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा ₹25000 के इनाम से पुरस्कृत किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement