khaskhabar.com: गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017 10:04 AM (IST)
हांग्झू। चीन के झेजियांग प्रांत में गुरुवार सुबह तीन आवासीय इमारतें ढह गई है। इमारत के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है लेकिन अभी इनकी संख्या के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।
सूत्रों ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से बताया कि ये इमारतें पांच मंजिला थी और इनमें लोग मौजूद थे। यह घटना वेनचेंग काउंटी के बेझांग्जी में सुबह लगभग आठ बजे हउई। बचाव कार्य जारी हैं।
(आईएएनएस)