Three brokers arrested in Narnaul-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नारनौल में भ्रूण लिंग जांच करते तीन दलाल गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 10 जुलाई 2017 7:20 PM (IST)
नारनौल में भ्रूण लिंग जांच करते तीन दलाल गिरफ्तार
नारनौल/जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी दल ने 76वां डिकॉय ऑपरेशन करते हुए भ्रूण लिंग जांच के बड़े गिरोह पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि टीम का यह इन्टर स्टेट 17 वां एवं हरियाणा राज्य में का दूसरा डिकाय आपरेशन है। साथ ही यह इस वर्ष की 22 वीं कार्रवाई है।मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से पिछले छह महीने से बहरोड़ – नारनोल क्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच कार्य करने के बारे में लगातार सूचना मिल रही थी। उन्होंने बताया कि सूचना पुख्ता करने बाद कार्यवाही की रूपरेखा तैयार की गयी। उन्होंने बताया कि दलाल ने लिंग जांच के लिये डिकाय महिला को बहरोड़ पुलिया के पास बुलाया। पूरी रेकी करने के बाद और पूर्व में हुई बातचीत के अनुसार निर्धारित पैसे लेकर गर्भवती महिला को कार में बैठाकर नारनौल ले गया। नारनौल में मक्क्ड़ हास्पिटल में ले जाकर डिकाय महिला की सोनोग्राफी जांच की गयी। मिशन निदेशक ने बताया कि जांच के बाद दलाल ने सोनोग्राफी केन्द्र से बाहर आकर ठगी करते हुये उन्हें भ्रूण के लिंग की जानकारी दी। टीम ने इशारा पाकर दबिश देकर दलाल अमित कुमार, नरेन्द्र सिंह एवं जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया साथ ही डिकाय गर्भवती महिला से लिये हुए 35 हजार रुपये हु-ब-हु नोट भी बरामद कर लिये। साथ ही लिंग जांच कार्य में काम में ली गई गाड़ी संख्या आर जे 02 सी 4613 को भी जब्त कर ली गयी है।परियोजान निदेशक पीसीपीएनडीटी रघुवीर सिंह ने बताया कि राज्य एवं जिला दल ने मिलकर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दलालों में अमित कुमार पुत्र रामकिशन यादव निवासी मउ थाना मुण्डावर- अलवर, नरेन्द्र सिंह पुत्र सूरत सिंह यादव निवासी बलाह कलां तहसील नारनोल जिला महेन्द्रगढ़ एवं तीसरा आरोपी जयप्रकाश पुत्र मोजी राम यादव, मउ तहसील मुण्डावर थाना मुण्डावर जिला अलवर का निवासी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement