Three arrested in truck robbery robbery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रक चालक से लूट में तीन गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 मार्च 2019 3:18 PM (IST)
ट्रक चालक से लूट में तीन गिरफ्तार
जयपुर। करणी विहार थाना पुलिस ने ट्रक चालक से मारपीट कर लूट मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। डीटीपी बेस्ट विकास शर्मा ने बताया कि 11 मार्च को 200 फीट बाईपास पर ट्रक चालक हुलासारा मेघवाल से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी मोहम्मद अफजल निवासी संजय नगर भट्टा बस्ती शोएब अहमद निवासी शहीद इंद्र ज्योति नगर भट्टा बस्ती और नवल सिंह निवासी व्यास कॉलोनी शास्त्री नगर को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से लूट का माल बरामद करने के साथ अन्य वारदातों के खुलासे के प्रयास में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement