Advertisement
राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मुस्लिम और ब्राह्मण फेक्टर का जिक्र

धमकी भरे मेल में कुछ ऐसे तर्क दिए गए हैं जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए जांच का विषय हैं। ब्राह्मण फेक्टर यह है कि उसमें लिखा है कि किसी भी ब्राह्मण को डीएमके में शामिल नहीं होना चाहिए। इसमें किसी 'एस.वी. शेखर' नामक व्यक्ति का जिक्र है और उसे डीएमके (DMK) पार्टी में भेजने का आरोप लगाया गया है। अध्यक्ष ने साफ किया कि विधानसभा का इस तरह के किसी मामले से कोई लेना-देना नहीं है और यह मेल किसी शरारती तत्व या गहरी साजिश का हिस्सा हो सकता है।
धमकी मिलने के तुरंत बाद : विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के DGP और पुलिस कमिश्नर को सूचित कर दिया है। डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा टीमें पूरे विधानसभा परिसर की सघन जांच कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
अध्यक्ष का बयान
"यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पहले हाईकोर्ट और अन्य संस्थाओं को भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। यह जनता में असंतोष और भ्रम का माहौल पैदा करने की कोशिश है। हमने पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं ताकि इस तरह के हड़कंप पर लगाम लगाई जा सके।" — वासुदेव देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष
उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन हाईकोर्ट और जिला न्यायालयों को भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां इसे एक सोची-समझी सीरीज मानकर जांच कर रही हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


