उदयपुर। लेकसिटी की विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील का पानी क्या अब जहरीला होने लगा है। यह सवाल तब यहां के बाशिंदों के मन में तब उठा, जब रविवार सुबह झील किनारे हजारों छोटी-बड़ी मछलियां मरी हुई मिलीं। दरअसल झील प्रेमी जब रोजाना की तरह झील संरक्षण को लेकर वहां घूम रहे थे, तो किनारे पर बाम, राउ, कतला, मिरगल जैसी प्रजाति की मछलियां झील किनारे मरी हुई मिलीं। कई मछलियां किनारे पर थीं तो, कई मरने के बाद पानी पर तैरती नजर आईं। झील किनारे इस तरह हजारों मरी मछलियों को देखने पर झील प्रेमियों ने जिला कलक्टर को सूचना दी। सुचना पर तुरंत कलेक्टर रोहित गुप्ता झील किनारे पहुंच गए। हजारों की तादाद में मरी मछलियों को देख जिला कलक्टर ने निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग से इसकी जांच मत्स्य विभाग से तुरन्त कराने के आदेश दिए। मौके पर मत्स्य विभाग की टीम ने पहुंच कर मरी हुई मछलियों के सेम्पल लिए, साथ ही जलदाय विभाग की टीम ने भी झील के पानी के नमूने लिए। जानकारों के अनुसार प्राथमिक तौर पर झील के पानी में बीमारी फैलने या किसी असामाजिक तत्व द्वारा झील के पानी में केमिकल डाल कर मछलियों को मारने के कोशिश की गई हो। हालांकि मछलियों के मरने की असली वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। इस दौरान फतहसागर झील किनारे आए पर्यटक भी बड़ी तादाद में मरी मछलियों को देखकर खासे चिंतित नजर आए।
यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOSयह भी पढ़े :छात्रसंघ अध्यक्ष और एसपी सिटी भिड़े, स्टेडियम में जाने को लेकर हंगामा