Thousands of commuters stranded in Sri Lanka due to train strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंका में रेल हड़ताल से हजारों यात्री फंसे

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 9:53 PM (IST)
श्रीलंका में रेल हड़ताल से हजारों यात्री फंसे
कोलंबो। सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने का आग्रह कर रहे श्रीलंका रेल यूनियनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी जिसके कारण गुरुवार को हजारों यात्री फंस गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह अप्रत्याशित हड़ताल बुधवार शाम को शुरू की गई, जब सबसे ज्यादा लोग सफर करते हैं। इसके कारण पूरे देश की ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। राजधानी में फोर्ट रेलवे स्टेशन पर एक तनावपूर्ण स्थिति सामने आई जब यात्रियों को बताया गया कि गाडिय़ों को रद्द कर दिया गया है। नाराज यात्रियों ने रेलवे यूनियनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप स्थिति को शांत करने के लिए विशेष पुलिस दल तैनात किए गए। यूनियनों ने हड़ताल शुरू करते हुए आरोप लगाया कि कनिष्ठ ट्रेन चालकों के एक समूह को सामान्य भर्ती प्रक्रियाओं का उल्लंघन करके नियुक्त किया गया है। वह अभी भी प्रशिक्षण कर रहे हैं। यूनियनों ने सरकार से इस मामले की जांच करने और प्रशिक्षुओं की भर्ती प्रक्रिया में संशोधन करने का आग्रह किया। इस हड़ताल के कारण हजारों रेल यात्रियों को विशेष बसों में देखा गया। यात्रियों को विभिन्न स्थलों पर पहुंचाने के लिए विशेष लक्जरी बसों को भी स्टेशनों के बाहर खड़ा किया गया है। हड़ताल के कारण कोलंबो और उसके बाहरी इलाकों में गंभीर ट्रैफिक जाम भी लगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement