Those who cannot learn lessons from history can never be successful: Piyush Goyal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जो इतिहास से सबक नहीं सीख सकते वह कभी सफल नहीं हो सकतेः पीयूष गोयल

khaskhabar.com: रविवार, 25 जून 2023 9:12 PM (IST)
जो इतिहास से सबक नहीं सीख सकते वह कभी सफल नहीं हो सकतेः पीयूष गोयल
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जयपुर शहर के मानसरोवर स्थित विद्यालय में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गायन के साथ हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रहे। प्रबुद्ध जन सम्मेलन में आए सभी प्रबुद्धजनों का स्वागत जिलाध्यक्ष राघव शर्मा अपने जोशीले भाषण के साथ किया।
प्रबुद्ध जन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बिना कोई कानूनी प्रक्रिया एव कारण के आरएसएस के स्वयंसेवकों को बिना वजह जेल में कई महीनों तक बंद कर दिया गया था। संपूर्ण देश की जनता में आत्मविश्वास खत्म सा होता दिख रहा था। आपातकाल का दिन वो काला अध्याय था जो कभी नहीं मिटने वाला है। आजाद भारत के इतिहास का वह दिन था जिस दिन भारत के लोकतंत्र की हत्या की गई थी।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा आपातकाल देश में एक ऐसा दौर था कि मानो देश को वापस किसी ने जकड़ लिया हो वापस किसी के अधीन हो गया हो जब इमरजेंसी लागू की गई उससे कुछ वर्षों पहले ही देश आजाद हुआ था, उस समय में रहे लोगों को निश्चित ही लगने लगा था कि देश वापस आधीन हो गया है। आपातकाल के दौरान देश की छवि संपूर्ण विश्व में किरकिरी हो गई थी।
पीयूष गोयल ने कहा इसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदार कांग्रेस सरकार रही है देश के 1 लाख चालीस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को बिना वजह जेलों में डाल दिया गया यातनाएं दी गई ये वह दिन थे जिन्हें हमें कभी भूलना नहीं चाहिए कहा गया कि जो इतिहास से सबक नहीं सीख सकते वह कभी सफल नहीं हो सकते।
जिस कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में सहयोग दिया वहीं कांग्रेस आगे चलकर भी देश की जनता को प्रताड़ित करेगी ऐसा कभी भारतवर्ष के लोगों ने सोचा भी नहीं था कॉन्ग्रेस आज भी देश को आजादी के 75 वर्ष होने के बावजूद भी उन्हें पद चिन्हों पर चल रही है जिनको महात्मा गांधी ने कांग्रेस को आगाह किया था लेकिन यह कांग्रेस आज भी नहीं सुधरी है और वही कार्य कर रही है जो देश हित में नहीं है कांग्रेस को सिर्फ सत्ता का मोह है कॉन्ग्रेस की नीतियां देश की जनता के हित में बिल्कुल भी नहीं है।
पीयूष गोयल ने कहां उसी आपातकाल के दौरान देश की जनता के हित में जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे कई वरिष्ठ नेताओं ने देश की जनता और हित में लाठियां खाईं जेल गए लेकिन कांग्रेस की अनीति को स्वीकार नहीं किया विदेशों में बातें होने लगी थी इंदिरा इज इंडिया इंडिया इज इंदिरा कांग्रेस की सोच कभी जनता को सम्मान देने की रही ही नहीं और आज भी वही स्थिति वही ढर्रे पर चलने वाले कांग्रेस के राहुल गांधी को सजा सुनाई गई ओबीसी पिछड़ा वर्ग जाति के लिए उन्होंने जैसा कहा उसका अपमान किया लेकिन माफी नहीं मांग सके जिसके चलते सजा हुई।
पीयूष गोयल ने कहा कांग्रेस की सोच एक सामान्य व्यक्ति की सोच नहीं है वे अपने आपको अलग समझते हैं वीवीआईपी से भी ऊपर समझते हैं। आज के परिपेक्ष्य में हम निर्णय लेते हैं तो इतिहास के पन्नों को हमें कभी भूलना नहीं चाहिए जो इतिहास हमें शिक्षा देता है सिखाता है, यदि हम उसे नजर अंदाज करें तो उसका भुगतान निश्चित ही हमें भरना होता है।
आपातकाल का वो काला दिन बीत गया गुजर गया, लेकिन कांग्रेस की मानसिकता में कोई परिवर्तन नहीं आया। लेकिन संघ और जनसंघ के प्रयासों के चलते देश को देश के ही गद्दारों से मुक्त कराया गया, यह जानकारी निश्चित ही देश के हर नागरिकों को होनी चाहिए कांग्रेस आज भी अपने मूल स्वरूप को हमेशा छिपाने में लगी रहती है, लेकिन कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि यह जनता अब मूर्ख नहीं बनने वाली, अब लोग समझदार हैं और कांग्रेस के झूठे बहकावे में नहीं आने वाले है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में देश को बहुत ऊंचाईयों की ओर अग्रसर किया है, ऐसे लीडर जो सिर्फ देश में ही नहीं वरन संपूर्ण विश्व में भारत की विश्वसनीयता को बढाया है।
राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवारी ने कहा विपक्ष के बड़े-बड़े नेताओं को बिना वजह जेल में डाल कई लोगों को नजरबंद कर दिया गया था ऐसा काला दिवस देश के लिए बहुत ही अपमानजनक रहा ऐसी कांग्रेस की प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जाकर ऐसा कुकृत्य किया था।
सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा हमें इतिहास हमेशा याद रखना चाहिए कांग्रेस ने भारत देश के साथ अनीति को अपनाया जिससे देश के करोड़ों लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा हमें उस इमरजेंसी के हालात को आज की जनता के सामने रखना चाहिए जिससे कांग्रेस का कुरुख जनता के सामने हमेशा रहे कांग्रेस की विचारधारा हमेशा ही देश को बर्बाद करने की रही है और इनके नेता झूठी मोहब्बत की दुकान लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कांग्रेस ने देश में आपातकाल लागू किया था उस समय कांग्रेस का जो स्वरूप था वही स्वरूप कांग्रेस का आज भी देश के प्रति है आज भी कांग्रेस जब-जब सत्ता में रही तब तक जनता के साथ तानाशाही कर भ्रष्टाचार चरम पर रहा हमेशा से कांग्रेस हिंदू विरोधी सरकार रही है।
जयपुर शहर प्रभारी नारायण पंचारिया ने कहा एक अध्यादेश के नाम पर देश के लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी, ऐसी कांग्रेस कहती है कि हमें इस देश की सत्ता में आना है, ऐसी कांग्रेस को इस देश की सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement