This third front of sister-brother duo will show its impact in the elections-‌‌Balwan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहन भाई की जोड़ी का यह तीसरा मोर्चा चुनाव में अपना असर दिखायेगा-बलवान

khaskhabar.com: बुधवार, 02 मई 2018 3:26 PM (IST)
बहन भाई की जोड़ी का यह तीसरा मोर्चा चुनाव में अपना असर दिखायेगा-बलवान
कैथल। प्रदेश और देश में आज मजहब ,धर्म और जाती के नाम पर जनता को बाँट कर राजनीति की जा रही है जो सरासर गलत है। कैथल ने इनेलो नेता बलवान कोटड़ा के यहाँ मीडिया से बातचीत करते हुए इनेलो सांसद दुस्यंत चौटाला ने इनेलो बसपा गठबंधन के बारे में बोलते हुए कहा कि बहन भाई की जोड़ी का यह तीसरा मोर्चा देश और प्रदेश की जनता के सहयोग से लोकसभा और विधानसभा में अपना असर दिखायेगा। चौटाला ने देश के अन्य राजनितिक दलों का भी आह्वाहन किया कि वे भी संगठित हो कर लड़े। उन्होंने कहा कि कुछ राजनेता इनेलो बसपा के घठबंधन पर कटाक्ष कर रहे है लेकिन मजदूर , किसान और कॅमेरावर्ग का हितेषी घठबंधन उन्हें समय आने पर अपनी ताकत दिखायेगा। उन्होंने कहा आज देश में मेह्गाई चरम सीमा पर है डीजल , पेट्रोल के दाम हररोज बढ़ रहे है। सांसद राज कुमार सैनी द्वारा दिए गए बयान पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के बयान पर वे कुछ बोलना नहीं चाहते , उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए 134 ए की बात तो दूर यहाँ तो शिक्षा का अधिकार भी नहीं है। देश के लिए पदक जीत कर लाने वाले खिलाड़ियों की इनाम राशि में कटौती किये जाने के निर्णय की उन्होंने कड़े शब्दों में निदा की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार ने नई खेल निति बना कर प्रदेश के खिलाड़ियों का मान सम्मान बढ़ाया था . उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार के पास किसी प्रकार की कमी है है तो केंद्र सरकार से खिलाड़ियों का मान सम्मान बढ़ाने में मदद ले क्योकि इस खिलाड़ियों ने प्रदेश के सार्थ साथ देश का नाम भी तो रोशन किया है .

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement