This picture betrays the mandate of Rajasthan, Congress high command should try this not to happen again-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यह तस्वीर राजस्थान के जनादेश को धोखा देने वाली, आगे ऐसा नहीं हो यह कोशिश करें कांग्रेस आलाकमान

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2022 3:52 PM (IST)
यह तस्वीर राजस्थान के जनादेश को धोखा देने वाली, आगे ऐसा नहीं हो यह कोशिश करें कांग्रेस आलाकमान
सत्येंद्र शुक्ला जयपुर । यह तस्वीर यह बताने के लिए काफी है कि यह एक धोखे वाली तस्वीर थी, जो राजस्थान के जनादेश को कांग्रेस सरकार का गठन होने के बाद वर्ष 2019 में दिखाई गई थी। अगल-बगल अशोक गहलोत, सचिन पायलट और बीच में राहुल गांधी । तीनों की मुस्कान । यह फोटो अचानक वर्ष 2020 में विवादों में आ गई और उस वक्त के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बगावत कर दी थी। कांग्रेस विधायकों और निर्दलीय विधायकों को बाड़ेबंदी में रखकर सीएम अशोक गहलोत ने सरकार बचाई । वहीं प्रियंका गांधी के दखल से गहलोत और पायलट में समझौता हुआ । लेकिन जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव को एक साल बाकी है, इससे पहले सीएम अशोक गहलोत को ही सीएम रखे जाने की मांग को लेकर 102 विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान के सामने बगावत करके यह बता दिया है कि राजस्थान में अशोक गहलोत ही आलाकमान है।
गहलोत गुट समर्थक विधायकों ने सचिन पायलट को सीएम पद से बाहर रखे जाने की मांग को लेकर बगावत कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम में खुद सीएम अशोक गहलोत खुद को असहाय बता रहे है। उन्होने कांग्रेस आलाकमान को भी यह बता दिया है कि विधायक मेरे बस में नहीं है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को भी बैरंग लौटना पड़ा है।
गहलोत के समर्थन में इस पूरे एपीसोड में यूडीएच और संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी और खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कांग्रेस आलाकमान के सामने मोर्चा खोला है। रविवार देर रात तक कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मीडिया में बयान देते रहे है कि कांग्रेस आलाकमान पहले विधायकों की सुने, फिर फैसला ले। साथ ही सचिन पायलट उन्हें सीएम पद पर मंजूर नहीं है। वहीं यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का भी एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अपने आवास में गहलोत समर्थक विधायकों को कहा कि राजस्थान का हाल पंजाब जैसा होगा ।
वहीं कांग्रेस पर्यवेक्षक अजय माकन ने साफ और दो टूक कह दिया है कि गहलोत समर्थक विधायकों की मांगें कांग्रेस पार्टी के इतिहास में पहली बार ऐसी आई है।
जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद रविवार को जो भी कुछ हुआ उससे हमने कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत कराया है। अंत में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका सभी को पालन करना होगा। पार्टी को एकजुट रखना है और पार्टी में अनुशासन रहना चाहिए ।
राजस्थान के इस सियासी घटनाक्रम पर भाजपा को भी तंज कसने का मौका मिल गया है। राजस्थान के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस विधायक 50 दिन बाड़े में बंद रहे हैं। मुख्यमंत्री(बनने) के लिए जो महत्वाकांक्षा रही, उससे कांग्रेस बेनकाब हुई है। अशोक गहलोत ने ऐसी सरकार छोड़ी है जिसे देवता भी ऐसी परिस्थितियों को बदल नहीं पाएंगे ।
वहीं 92 कांग्रेस विधायकों की इस्तीफे के मुद्दे पर उपनेता राजेंद्र राठौ़ड़ ने कहा कि जब पूरे मंत्री मंडल ने त्यागपत्र दे ही दिया है, तो अकेले मुख्यमंत्री क्या करेंगे। अगर उनमें हिम्मत है तो ऐसे समय में मुख्यमंत्री को मंत्री मंडल की आपात बैठक बुलाकर सदन को भंग करने की सिफारिश करनी चाहिए ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement