This Pakistani woman has been tying rakhi on PM Modi for over 23 years -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी ने पाक मूल की मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, 23 सालों से..

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अगस्त 2017 9:28 PM (IST)
PM मोदी ने पाक मूल की मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, 23 सालों से..
नई दिल्ली। पाकिस्तानी से 35 साल पहले आकर भारत में बस चुकीं कमर मोहसिन शेख बीते 23 वर्षो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधती रही हैं और इस साल भी तमाम व्यस्तताओं से समय निकालकर जब मोदी ने उनसे राखी बंधवाई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शेख का कहना है कि वह आज जो कुछ हैं, मोदी की वजह से हैं। अहमदाबाद में रह रहीं शेख सोमवार को दिल्ली पहुंचीं और प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी। उनका कहना है कि वह बीते 23 वर्षो से मोदी को इसी तरह राखी बांधती आ रही हैं। विवाह के बाद पाकिस्तान से भारत आकर बस गईं शेख ने राजधानी दिल्ली में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि मैं पिछले 23 साल से नरेंद्र भाई को राखी बांधती आ रही हूं। मैं बेहद रोमांचित हूं कि इस बार भी उन्हें राखी बांध पाई। लेकिन इस साल उनके लिए रक्षाबंधन इसलिए खास रहा, क्योंकि वह सोच रही थीं कि अति व्यस्तता के चलते प्रधानमंत्री मोदी शायद इस बार उनसे राखी न बंधवा पाएं। शेख ने बताया कि लेकिन दो दिन पहले जब मुझे फोन आया और मैं हैरान रह गई। यह जानकर मुझे बेहद खुशी हुई और मैंने रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन की शुभकामना देने आए हर व्यक्ति और राखी बांधने आई हर महिला को मोदी कुछ सेकेंड का ही समय दे रहे थे, लेकिन मुझे हैरानी हुई और बेहद खुशी हुई कि उन्होंने मेरे साथ ज्यादा समय बिताया। शेख ने बताया कि मैंने उनसे कहा कि आज मैं जो कुछ हूं, आपकी वजह से हूं। उन्होंने मेरे सिर पर हाथ रखकर मुझे आशीर्वाद दिया। उन्होंने मुझसे मेरे बेटे सुफियान और मेरे पति शेख का हाल चाल पूछा। मैं खुद को दुनिया की सबसे भाग्यशाली और खुशनसीब व्यक्ति महसूस कर रही हूं। शेख ने बताया कि वह तब से मोदी को राखी बांधती आ रही हैं, जब वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा, मैंने जब पहली बार नरेंद्र भाई को राखी बांधी थी, तब वह एक कार्यकर्ता थे, लेकिन अपनी कडी मेहनत और दूरदृष्टि के बल पर वह प्रधानमंत्री बने। हमारा रिश्ता आज 23 साल का हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement