AAPपर टिकट के बदले यौन शोषण के आरोप,संजय सिंह ने नकारे
khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 09:00 AM (IST)
आप ने
सहरावत के इस पत्र को गुस्से में लिखा गया बताते हुए खारिज कर दिया है।
पार्टी ने कहा है कि वह इस पत्र पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करेगी। दिल्ली में
आप के संयोजक दिलीप पाण्डेय ने कहा कि सहरावत के पास अपने दावों की पुष्टि
के लिए कोई सबूत नहीं है। एक विधायक के तौर पर वह जानते हैं कि पार्टी के
अंदर किस मंच पर अपनी चिंताओं को सामने रखा जा सकता है। उधर, सहरावत ने एक
सरकारी प्रवक्ता को भेजे गए एक अन्य पत्र में लिखा है कि पार्टी के अंदर के
इस ‘व्यभिचार’ के कारण वह काफी दुखी हैं। उन्होंने लिखा है, महत्वपूर्ण पद
संभालने वाले मंत्री व्यभिचार के गंभीर आरोपों में घिरे हैं। मेरे मतदाता
मुझसे सवाल कर रहे हैं।