श्रीनगर। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने एक विडियो जारी कर भारत समर्थक कश्मीरियों को धमकी दी है। आतंकी संगठन की ओर से दी गई धमकी में कहा गया है कि हमारी ओर से भारत समर्थक नेताओं और युवाओं के लिए आखिरी चेतावनी है। साथ ही आतंकी संगठन ने कहा कि जो पुलिस और आर्मी के लिए काम कर रहे हैं, वो ऐसा ना सोचे की हमें पता नहीं है।
इतना ही नहीं, हमें ऐसे लोगों का पता भी मालूम है। आतंकी संगठन की आरे से जारी किया गया वीडियो 7 मिनट का है। विडियो में चेहरे पर नकाब पहने और हाथ में एके-47 लिए आतंकी धमकी देते हुए कहता है कि लड़ाके अपने अंतिम लक्ष्य के लिए हिंसक आंदोलन शुरू करेंगे।