This is not a tsunami.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुनामी नहीं ये तो सुनमो का कमाल है- वसुन्धरा राजे

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मई 2019 5:23 PM (IST)
सुनामी नहीं ये तो सुनमो का कमाल है- वसुन्धरा राजे
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा कि देश में भाजपा की ये एतिहासिक जीत न हवा है, न तूफान है, ना ये सुनामी है, ये तो ‘सुनमो’ का कमाल है जो इन सब से विशाल है। राजे ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में ये कहा। पूर्व सीएम ने कहा कि ये पीएम नरेंद्र मोदी की विजनरी लीडरशिप तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि राजस्थान में 25 की 25 तथा देश में 300 से अधिक सीटें जीत कर देशवासी फिर एक बार मोदी सरकार बनाएँगे। इस जीत के लिये उन्होंने सभी मतदाताओं, भाजपा कार्यकर्ताओ, भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रदेश भाजपा इकाई का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने ईमानदारी और मेहनत से काम किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement