इस
शहर पर शुरू से ही राजपूत राजाओं की हुकूमत रही लेकिन, उन सब में महाराजा
गंगा सिंह का नाम आज भी बड़े आदर के साथ लिया जाता है। महाराजा गंगा सिंह
जहां कुशल शासक के रूप में अपनी पहचान रखते थे, वहीं समय से आगे सोचने की
योग्यता भी रखते थे। यही कारण था की अंग्रेजों की हुकूमत के दौरान उनकी
पहुंच महारानी विक्टोरिया तक थी और विश्वयुद्ध के दौरान उन्हें
ब्रिटिश-भारतीय सेनाओं के कमान्डर-इन-चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई। गंगा
सिंह के समय में बीकानेर एक विकसित रियासत था और जो सुविधाएं दूसरी
रियासतों ने कभी देखी नहीं थीं, वे भी बीकानेर में आम लोगों को उपलब्ध थीं।
बिजली, रेल, हवाई जहाज और टेलीफोन की उपलब्धता करवाने वाली रियासत बीकानेर
ही थी। यहां का पीबीएम अस्पताल देश के बेहतरीन अस्पतालों में शुमार होता
था।
आजादी के बाद पिछड़ता चला गया