Third phase of Chief Minister Jal Swavalamban campaign start from tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान का तीसरा चरण कल से

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 4:36 PM (IST)
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान का तीसरा चरण कल से
जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान (ग्रामीण) के तीसरे चरण का 20 जिलों तथा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान (नगरीय) के 162 शहरों में द्वितीय चरण का शुभारम्भ 20 जनवरी 2018 को सम्बन्धित जिलों के प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिवगण द्वारा किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर,झुंझुनु, जोधपुर, नागौर, सीकर तथा श्रीगंगानगर में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान (ग्रामीण) के तीसरे चरण का शुभारम्भ 9 दिसम्बर 2017 से किया जा चुका है। इसी प्रकार अजमेर, अलवर एवं भीलवाड़ा में अभियान का शुभारम्भ 15 दिसम्बर 2017 को किया जा चुका है। अभियान में 4248 गांवों तथा 162 नगरीय क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement