Third accused arrested in Aligarh murder case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलीगढ मर्डर केस: चौथा आरोपी गिरफ्तार, वकीलों का केस लडने से इनकार

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जून 2019 1:47 PM (IST)
अलीगढ मर्डर केस: चौथा आरोपी गिरफ्तार, वकीलों का केस लडने से इनकार
अलीगढ़। पुलिस ने अलीगढ़ के टप्पल इलाके में ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में चौथा महिला आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है। वारदात कों अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी मेहदी हसन को गिरफ्तार करने के बाद चौथी आरोपी महिला को आराेपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।अलीगढ के वकीलों ने आरोपियाें का केस लडने से इंकार कर दिया है। आरोपियों से हत्या के मामले में पूछताछ की जा रही है।इस मामले में जाहिद और असलम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस खौफनाक हत्‍याकांड की जांच के लिए छह सदस्‍यीय एसआईटी गठित कर दी गई है। हमलावरों ने मासूम की इस बेरहमी से पिटाई की थी कि पसलियों के साथ उसका बायां पैर भी टूट गया और मासूम के सिर में भी गंभीर चोटें मिली हैं। पोस्‍टमॉर्टम की रिपोर्ट में यौन हिंसा का कोई प्रमाण अभी नहीं मिला है। फोरेंसिक लैब में भी जांच होने के बाद किसी निर्णय पर पहुंचेेंगे। हत्या का कारण
25 से 26 मई को टप्पल इलाके में बच्ची के घर के पास जाहिद और पैसे दिलवाने वाले बिचौलिए के साथ बहस हो रही थी। इसी दौरान बच्ची के पापा भी वहां से निकल रहे थे । फिर तीनों के बीच पैसों को लेकर बात बढ़ गई की जाहिद ने बच्ची के पापा को देख लेने की धमकी दी। 30 मई को सुबह 8 बजे बच्ची अपने घर से 10-20 कदम की दूरी पर खेलने गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement