Think about other things besides Rahul Emergency: Nitish-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल आपातकाल के अलावा अन्य चीजों के बारे में भी सोचें : नीतीश

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मार्च 2021 08:07 AM (IST)
राहुल आपातकाल के अलावा अन्य चीजों के बारे में भी सोचें : नीतीश
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में लगाए गए आपातकाल को गलत बताया, यह उनके अपने विचार हैं। उन्हें इन सब के अलावा अन्य चीजों के बारे में भी सोचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोगों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया था। मुख्यमंत्री बुधवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राहुल गांधी के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि यह पहले से ही लोगों को मालूम है कि इमरजेंसी लगाना गलत था। उन्होंने कहा, "इमरजेंसी के शिकार हम सब लोग हुए थे। हमलोग उस समय युवा अवस्था में थे। उस समय जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में पूरे देश में आंदोलन चला था। इमरजेंसी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इस दौरान लोगों मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया था। इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में देश की जनता ने कांग्रेस पराजित कर अपना संदेश दे दिया था कि देश कांग्रेस के विरोध में है।"
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कुछ भी कहा है यह उनका निजी विचार है। उन्हें अन्य चीजों के बारे में भी सोचना चाहिए।
मुख्यमंत्री से जब राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के जदयू में आने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "चलिए देखते हैं।"
उल्लेखनीय है कि पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही रालोसपा के जदयू में विलय होने के कयास लगाए जा रहे हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement