Thieves broke the locks of three shops, stole cash and goods worth about 2 lakhs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरों ने तीन दुकानों के चटकाए ताले, करीब 2 लाख की नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जुलाई 2024 2:42 PM (IST)
चोरों ने तीन दुकानों के चटकाए ताले, करीब 2 लाख की नकदी और सामान पर किया हाथ साफ
भरतपुर। भरतपुर में चोरों पर नकेल कसने में पुलिस नाकाम हो रही है। आए दिन चोरी की घटानाओं से लोग परेशान हैं। भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात्रि चोरों ने तीन दुकानों के ताले चटका कर करीब दो लाख की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र बाजार में रविवार रात्रि को लगभग 12 और 2 बजे के बीच चार चोर दो मोटरसाइकिलों से आए। चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। दुकानों से सामान और नकदी चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है। चोरी की घटना के बाद लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं। लोगाें का कहना है कि चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में दो मोटरसाईकिलों पर चार चोर दिखाई दे रहे हैं। चोरी की घटना की सूचना पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement