khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 07:38 AM (IST)
सिरोही । जिले के आबूरोड अम्बाजी मार्ग के पिछले एक साल बाद भी दुरूस्त नही होने पर रविवार को स्थानीय विधायक जगसीराम कोली का कांग्रेस के साथ स्थानीय वासिंदो ने पुतला फुंका। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक अपने क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई विकास का कार्य नही कर रहे है । कंाग्रेस के नगर अध्यक्ष अमित जोशी ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष तेज बारिश के बाद आबूरोड अम्बाजी मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था पर एक वर्ष से भी ज्यादा समय बीत जाने पर भी विधायक द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया और सडक़ के हाल खस्ता है जबकि इस रोड पर लाखों की तादाद में देशी विदेशी पर्यटक आवाजाही करते है । इसी बात को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित आमजनता का का गुस्सा फुट पडा और विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फुका इस दौरान बडी संख्या में लोग मौजुद रहे । गौरतलब है कि विधायक की कार्यशैली को लेकर पूर्व में आबूरोड में कई बार पुतला फुकां जा चुका है । कांग्रेस पदाधिकारीयों ने कहा कि एक माह में अगर रोड को दुरूस्त् नही कराया गया तो आबूरोड बंद कराने की चेतावनी दी।