Advertisement
शिक्षा में होगा व्यापक सुधार, 9560 करोड़ के बजट का प्रावधान- CPS

इससे पहले राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट क्लासेस एक पायलट पहल है, जिसे कांगड़ा जिला केे कक्षा 9 से 12 तक के 56,529 छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के युवाओं को विभिन्न आजीविका विकल्पों में सफलता के लिए आवश्यक कौशल और मानसिकता से लैस करना है।
उन्होंने कहा कि एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट क्लासेस के माध्यम से, छात्रों में उद्यमशीलता,अवधारणाओं को सुदृढ़ करने के लिए डिजाइन की गई व्यापक अध्ययन सामग्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित करके उनको सशक्त बनाना है, जिससे दीर्घकालिक रूप से कार्यक्रम की स्थिरता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेटर क्लासेस के उदद्ेश्यों को दर्शाती हुई प्रजेंटेशन भी दी गई। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा विद्यार्थी भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धर्मशाला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


