अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान में राजस्थान के 5 लोग थे सवार, उदयपुर के चार व बालोतरा का एक यात्री था शामिल

क्रैश हुए विमान में उदयपुर के सहेली नगर निवासी मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन मोदी इस फ्लाइट में सवार थे। दोनों लंदन घूमने जा रहे थे। एमबीए करने के बाद दोनों भाई-बहन पिता के कारोबार में हाथ बंटा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता उनके घर पहुंचे। परिजनों और रिश्तेदारों का जमावड़ा भी घर पर लग गया है। संजीव मोदी हादसे की सूचना मिलते ही अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।
उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा गांव निवासी वरदीचंद मेनारिया भी इस विमान में थे। वरदीचंद पिछले महीने ही लंदन से लौटे थे और अब दोबारा वहीं जा रहे थे। उनके साथ सिरोही जिले के रोहिड़ा गांव के प्रकाश मेनारिया भी थे। दोनों लंदन में कुकिंग का काम करते थे। वरदीचंद को उनके बेटे दीपक और पत्नी अहमदाबाद छोड़ने पहुंचे थे, जो इस समय वही मौजूद हैं। वरदीचंद के भाई भगवानलाल भी अहमदाबाद रवाना हो गए हैं।
इस विमान में बालोतरा (बाड़मेर) की खुशबू राजपुरोहित भी सवार थीं। वह भी लंदन जा रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही बालोतरा में भी चिंता का माहौल है।
हादसे के बाद प्रदेशभर में गहरा शोक छाया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय से सभी कार्यक्रम व सभाएं स्थगित करने की घोषणा की गई है। स्थानीय प्रशासन लगातार संपर्क में है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
उदयपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
