There was a lot of charity on Makar Sankranti in Dausa.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में मकर संक्रांति पर दान पुण्य की रही धूम

khaskhabar.com: रविवार, 14 जनवरी 2024 4:58 PM (IST)
दौसा में मकर संक्रांति पर दान पुण्य की रही धूम
दौसा। मकर संक्रांति पर आज शहर में दान पुण्य की धूम रही। लोगों ने गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया। साधु संतों को कंबल व भोजन वितरण किया गया। मंदिरों में भगवान भी पतंगबाजी के रंग में रंगे नज़र आए। पीलू वाले बालाजी की पतंग की झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। बाबा गोरखनाथ आश्रम नौ नाथ जीरोता के बाबा लालानाथ महाराज द्वारा साधु संतों को भोजन प्रसादी भंडारा एवं ऊनी कंबल का वितरण किया। भंडारे में आसपास के क्षेत्र से सैंकड़ो नाथ सम्प्रदाय के साधु संत एवम भक्तगण शामिल हुए। आश्रम के व्यवस्थापक कमलेश कुमार एवं आर के वर्मा ने बताया कि हर वर्ष साधु संतों को भोजन कराकर ऊनी कम्बल दिए जाते है। रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार ने खिचड़ी तिल लड् के वितरण किया गया। जिसका शुभारंभ धर्मराज चौधरी दूधली वालों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गायत्री परिवार के पूर्व ट्रस्टी घनश्याम रावत, वैद्य मोहनलाल शर्मा, रमेश चंद फॉरेस्टर, रामेश्वर प्रसाद, संतोष भोजवाड़ा, कैलाश विजय, मनीष खंडेलवाल, सुनील खूंटेटा, सुशील खंडेलवाल, अंजू गुप्ता, कजोड़ जांगिड़, रामजीलाल, वीरेंद्र चौहान कैलाश ने लोगों को गर्म खिचड़ी वितरित की। कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के बड़े भाई पूर्व आरएएस अधिकारी जगमोहन मीणा ने मकर संक्रांति के पर्व पर आदिवासी मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारीवास प्रांगण में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। जगमोहन मीणा दौसा से लोक सभा उम्मीदवार की दौड़ में भी माने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement