There is no provision for transfer of third grade teachers outside the district, transfer policy will be made soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के जिले के बाहर तबादलों का प्रावधान नहीं, ट्रांसफर पॉलिसी जल्द बनेगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 3:13 PM (IST)
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के जिले के बाहर तबादलों का प्रावधान नहीं, ट्रांसफर पॉलिसी जल्द बनेगी
विधानसभा संवाददाता. जयपुर राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के जिलों के बाहर तबादलों का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि सरकार तबादला नीति बना रही है। इस नीति के घोषित होेने के बाद ही इन शिक्षकों के तबादलों पर विचार किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में सदन में यह जानकारी दी। इससे पहले विधायक गोविंद प्रसाद ने एक सवाल में सरकार से जानना चाहा था कि क्या सरकार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के लिए कोई नीति बनाने का विचार रखती है। यह नीति कब तक बनकर तैयार होगी। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या यह सही है कि अन्य संवर्गों के तबादले शिक्षा विभाग में किए जा रहे हैं। फिर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाने का क्या कारण है।
इस सवाल के जवाब में शिक्षा मदन दिलावर ने सदन को बताया कि प्रदेश में अभी तबादलों पर रोक लगी हुई है और नई तबादला नीति अभी प्रक्रियाधीन है। नीति घोषित होने के बाद उसके आधार पर तबादले किए जाने पर विचार किया जाएगा।
इस दौरान हस्तक्षेप करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में शिक्षकों के तबादलों के लिए तबादला नीति बनाए जाने का उल्लेख किया था। सरकार का लगभग आधा कार्यकाल बीत चुका है। अभी तक आखिर तबादला नीति क्यों नहीं बनी है। सरकार कब तक इस नीति को घोषित करेगी और कब तक तबादले किए जा सकेंगे।
इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलटवार करते हुए कहा कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले आखिर बार वसुंधराराजे की सरकार के समय किए गए। इसके बाद कांग्रेस की सरकार ने अपने 5 साल में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले क्यों नहीं किए। इसका जवाब दिया जाए। लेकिन, भाजपा सरकार जल्दी ही तबादला नीति बनाने के बाद तबादले करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement