Advertisement
वक्फ संशोधन विधेयक में स्वायत्तता नहीं, सरकारी नियंत्रण है : अभिषेक मनु सिंघवी

उन्होंने कहा कि भाजपा के "नए नवेले दोस्त" और तेलुगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि तिरुपति बोर्ड में गैर-हिंदू कैसे आ सकता है? उनकी सराहना करते हुए सिंघवी ने पूछा कि सरकार अब किस आधार पर यह आडंबर कर रही है। यह सौतेला व्यवहार, यह अलग-अलग कसौटी एक समुदाय के साथ क्यों अपनाई जा रही है?
'वक्फ बाय यूजर्स' पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सैकड़ों वर्षों से 'वक्फ बाय यूजर्स' प्रचलित है। कानून में, धर्म में, व्यवहार में स्थापित है। यदि सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय द्वारा यह तय कर दिया है कि 'वक्फ बाय यूजर्स' सही है, कानूनी है, तो ऐसे में इसे हटाने का तरीका एक ही है। हम सब जानते हैं कि कानून द्वारा आप किसी निर्णय को निरस्त नहीं कर सकते। आप सबसे ज्यादा यही कर सकते हैं कि उस निर्णय के आधार को हटा दीजिए। इस विधेयक के पहले प्रारूप में 'वक्फ बाय यूजर्स' के आधार को हटाने का प्रावधान किया गया था। इसका विरोध होने पर इसे भविष्य के लिए हटाया गया है, रेट्रोस्पेक्टिव नहीं।
सिंघवी ने कहा कि "जिस जगह सजदों के निशान थे, आज वहां दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।" इसमें कई और बिंदु हैं, अगर उन पर विचार नहीं किया जाएगा, अगर इसे अहम के आधार पर पारित किया जाएगा, तो कोई संदेह नहीं है कि आने वाले कुछ वर्षों में इसे संवैधानिक करार दिया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


