Advertisement
नीतीश कुमार की यूपी से चुनाव लड़ने की पार्टी में हो रही मांग, भाजपा ने किया कटाक्ष

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद ने मंत्री के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार और यूपी ही क्यों पाकिस्तान से भी चुनाव लड़ सकते हैं। आखिर नीतीश कुमार को दूसरों के भरोसे ही तो चुनाव लड़ना है।
निखिल आनंद ने कहा है कि नीतीश कुमार को भाजपा ने 2005 में बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था, उसके बाद से विधानसभा या लोकसभा कोई भी चुनाव नहीं लड़े हैं। लालू प्रसाद की गोद में बैठकर वे प्रधानमंत्री पद का दिवास्वप्न देख रहे हैं तो लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब लालू प्रसाद की गोद में बैठकर बिहार से चुनाव लड़ें या फिर अखिलेश यादव के कंधे पर बैठकर उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें तो इससे क्या फर्क पड़ता है। आखिर नीतीश कुमार को अपनी राजनीति दूसरों के भरोसे ही तो करनी है।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


