Advertisement
न स्कूलों में, न कॉलेज में, न आईटीआई में, और न ही बहुतकनीकी कॉलेज में शिक्षक हैं : सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के 60 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। यूनिवर्सिटी का तो और भी बुरा हाल है। अब यूजीसी ने जिस तरह से 17 कोर्स में ऑनलाइन और डिस्टेंस की पढ़ाई पर रोक लगा दी है, उससे प्रदेश के लाखों युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता आगे बढ़ाने से वंचित रह जाएंगे। इनमें ज्यादातर वही हैं, जो पारिवारिक मजबूरियों या फिर नौकरी पेशा होने के कारण नियमित कक्षाओं में शिरकत नहीं कर सकते।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन आईटीआई में युवाओं को कौशल विकास में पारंगत करने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहां आज भी 57 प्रतिशत स्टाफ की कमी बनी हुई है। सरकार के दावों का पता सिर्फ इसी बात से भी चलता है कि टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर में से अधिकतर में मुखिया ही नहीं है। प्रदेश के 22 जिलों में से एक में भी अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ऑफिसर नहीं है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों की हालत और भी अधिक खराब है। 26 संस्थान में से 21 में स्थाई प्राचार्य तक नहीं है। इससे पता चलता है कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की मंशा शिक्षा और तकनीकी शिक्षा को समाप्त करने की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


