सिरसा। नोटबंदी के 29 वें दिन बाद भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। सुबह से ही लोग बैंकों और एटीएम के बाहर कतारों में खड़े है। लेकिन कैश लोगों को नहीं मिल रहा है। बुधवार सुबह से ही शहर के अधिकतर बैंको के बाहर लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। सरकार के दावों की बात करें तो सरकार के दावे फैल होते नजर आ रहे है । शहर अधिकतर एटीएम में कैश नहीं होने से लोग इधर उधर धक्के खा रहे है। अधिकतर एटीएम के बाहर नो कैश के बोर्ड लगे हुए नजर आ रहें है। वहीं अगर बैंकों की बात करें तो लोगों को जरुरत के मुताबिक कैश नहीं मिल पा रहा है।
इंदिरा गांधी सी‘मर्दानगी’वाली थीं जयललिता