Theft near DC Residence: Thieves took away crate wire worth Rs 1 lakh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीसी रेजीडेंस के पास चोरी: एक लाख रुपए की क्रेट वायर ले गए चोर

khaskhabar.com: शनिवार, 31 अगस्त 2024 1:33 PM (IST)
डीसी रेजीडेंस के पास चोरी: एक लाख रुपए की क्रेट वायर ले गए चोर
हमीरपुर। शहर में चोरों के बढ़ते हौंसले के बीच एक गंभीर घटना सामने आई है। जिला के सबसे बड़े अधिकारी के निवास स्थान डीसी रेजीडेंस के पीछे से लगभग एक लाख रुपए की क्रेट वायर चोरी कर ली गई है। ठेकेदार जमील खान ने 27 और 29 अगस्त को यह क्रेट वायर स्लाइडिंग प्वाइंट पर लगाने के लिए रखी थी। कुल 1.20 लाख रुपए की वायर में से 7 जाल लगाए जा चुके थे, जबकि 33 अभी लगने बाकी थे। वीरवार को चोर इस वायर को चुराकर ले गए। इस मामले की शिकायत सदर थाना हमीरपुर में की गई है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement