theft in jhansi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरी की पूछताछ पर बोले आरोपीः तेरा बलात्कार कर दूंगा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जून 2017 7:35 PM (IST)
चोरी की पूछताछ पर बोले आरोपीः तेरा बलात्कार कर दूंगा
झांसी। जनपद के बरुआसागर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने पहले चोरी की। इसके बाद जब उनसे पीड़ित ने जानकारी लेने का प्रयास किया तो बलात्कार करने की धमकी मिलने लगी। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जनपद के बरुआसागर थानान्तर्गत ग्राम घुघुआ निवासी जगदीश के घर उनके रिश्तेदार मीरा और रामसहाय निवासी टेहरका टीकमगढ़ 5 मार्च को गए थे। जहां से दोनों लोग घर में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर भाग गये। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो उसने उक्त दोनों लोगों से पूछताछ की। जिस पर उन्होंने बलात्कार की धमकी देते हुए 50 हजार रुपयों की मांग करनी शुरु कर दी। परेशान होकर पीड़ित थाने की पुलिस के पास पहुंचा। जहां उसने लिखित शिकायत करते हुए घटना के बारे में अवगत कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement