The young man committed suicide two days and hung the bodies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवक ने खुदकुशी की, दो दिन तक लटका रहा शव

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 8:50 PM (IST)
युवक ने खुदकुशी की, दो दिन तक लटका रहा शव
मोहाली। गांव मोहाली के मकान नंबर 466 में बतौर किराएदार रहते एक युवक ने खुदकुशी कर ली। वह यहां दूसरी मंजिल पर एक रूम मेट साथ रहता था। मृतक की पहचान लुधियाना के दीपक कुमार सबलोक के तौर पर हुई। इस वारदात का पता तब चला जब दीपक का रुम मेट खन्ना स्थित अपने घर से यहां पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि यहां आने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और दीपक का मोबाइल बंद था। जैसे तैसे दरवाजे को ­धक्का मारा, जिससे अंदर लगी कुंडी खुल गई और उसने देखा कि दीपक नंगे बदन पैंट पहने कपड़े से फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस और फेज 4 में रहते मकान मालिक को फोन किया । खुदकुशी करने से पहले दीपक ने अपना मोबाइल फोन बंद कर उसका सिम तक निकाल दिया। पुलिस ने मौके से दो सिम बरामद किए। एसएचओ थाना फेज 1 नवीनपाल सिंह के मुताबिक मृतक नशे करने का आदि था। ऐसा उसके घरवालो का ही कहना है। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement