The World Bank said, India economic growth rate will be 7.5 percent Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व बैंक ने कहा, भारत की आर्थिक विकास दर 7.5 प्रतिशत होगी

khaskhabar.com: बुधवार, 09 जनवरी 2019 8:55 PM (IST)
विश्व बैंक ने कहा, भारत की आर्थिक विकास दर 7.5 प्रतिशत होगी
विश्व बैंक ने दुनिया की अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार मंद पड़ने के लिए व्यापारिक तनाव और विनिर्माण क्षेत्र में मंदी को को प्रमुख कारण बताया है। रपट के अनुसार, भारत की आर्थिक विकास दर वित्त वर्ष 2019-20 में 7.5 फीसदी रह सकती है। बैंक ने कहा कि उपभोग की स्थिति मजबूत है और निवेश में लगातार वृद्धि हो रही है, क्योंकि हाल के नीतिगत सुधारों और क्रेडिट में बढ़ोतरी से आर्थिक गतिविधि को फायदा मिला है। जीईपी में 2020-21 में भारत की आर्थिक विकास दर 2020-21 और 2021-22 में 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जारी किया गया है। विश्व बैंक द्वारा अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर 7.5 रहने का अनुमान जारी किया गया है, जोकि पिछले साल अक्टूबर में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा जारी अनुमान 7.4 फीसदी से थोड़ा अधिक है। रपट में चीन की आर्थिक विकास दर 2019 में 6.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि 2018 में 6.5 फीसदी का अनुमान लगाया गया था। विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने एक बयान में कहा, "2018 के आरंभ में दुनिया की अर्थव्यवस्था की रफ्तार तीव्र थी, लेकिन बाद में मंद पड़ गई और आने वाले साल में स्थिति कुछ अधिक विषम रह सकती है।" उन्होंने कहा, "उभरते और विकासशील देशों के लिए आर्थिक और वित्तीय संकट बढ़ गए हैं, इसलिए अत्यंत गरीबी को कम करने की दिशा में वैश्विक प्रगति खतरे में पड़ सकती है।" जीईपी के मुताबिक, विकसित अर्थव्यवस्थाओं का प्रदर्शन सबसे खराब रह सकता है और उनकी विकास दर, जो पिछले साल 2.2 फीसदी थी, वह घटकर इस साल दो फीसदी रह सकती है। वहीं, अगले दो वर्षो के दौरान विकसित अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर क्रमश: 1.6 फीसदी और 1.5 फीसदी रह सकती है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement