The wave of happiness in employees when the 7th Pay Commission recommendations are implemented-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर कर्मचारियों में खुशी की लहर

khaskhabar.com: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 2:00 PM (IST)
7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर कर्मचारियों में खुशी की लहर
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मुलाकात कर उन्हें 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए धन्यवाद दिया। सीएम राजे से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत), अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) तथा अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने मुलाकात की और दीपावली के अवसर पर दिए गए इस तोहफे के लिए आभार व्यक्त किया। सीएम राजे ने कहा कि कर्मचारी बेहतर सेवाएं प्रदान कर आमजन को खुश रखें। राज्य का आम आदमी खुश होगा तो प्रदेश में वास्तविक खुशहाली का वास रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने का जो वादा उन्होंने 2017-18 के बजट में किया था, उसे इस शुभ अवसर पर पूरा करते हुए उन्हें खुशी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement