The water complaints arrived JEN beat the Congress President-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बूंदी कांग्रेस अध्यक्ष की जेईएन ने पिटाई की, पानी की शिकायत लेकर गए थे, वीडियो वायरल

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 7:34 PM (IST)
बूंदी कांग्रेस अध्यक्ष की जेईएन ने पिटाई की, पानी की शिकायत लेकर गए थे, वीडियो वायरल
बूंदी । कांग्रेस शहर अध्यक्ष व देवपुरा निवासी पूर्व पार्षद देवराज गुर्जर के साथ जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता ब्रजगोपाल मीणा ने चेंबर में ले जाकर मारपीट की। गुर्जर शहर में पानी की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत करने जलदाय विभाग आए थे जहां उपस्थित कनिष्ठ अभियंता ब्रजराज मीणा से पानी की सप्लाई को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मीणा ने गुर्जर को जलदाय विभाग के ऑफिस का शटर बंद कर अपने चेंबर में ले जाकर जमकर मारपीट की जिससे देवराज गुर्जर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची मीडिया कर्मियों से भी मीणा और कर्मचारियों ने बदसलूकी की जिससे मीडिया कर्मी के कैमरे को भी नुकसान पहुंचा ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement