The village will soon Kacwa cashless-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काछवा गांव जल्द कैशलेस होगा

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 6:50 PM (IST)
काछवा गांव जल्द कैशलेस होगा
करनाल। एसडीएम योगेश कुमार ने कहा कि काछवा गांव को जल्द पूरी तरह से कैशलैस बना दिया जाएगा। काछवा गांव के हर घर के व्यक्ति का बैंक खाता होगा, एटीएम/डेबिट कार्ड दिया जाएगा तथा सम्बन्धित व्यक्ति के बैक खाते को आधार कार्ड से लिंक भी किया जाएगा। एसडीएम वीरवार को काछवा गांव के ग्राम सचिवालय में आयोजित जिला प्रशासन और एक्सिस बैंक के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे। कैशलैस की मुहिम एक निरन्तर प्रक्रिया है, इसमें अधिक से अधिक लोगों को प्रोद्योगिकी के माध्यम से समर्थ बनाना है। उन्होंने गांव के युवा सरपंच को कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कैशलैस मुहिम के साथ जोडे तथा घर-घर जाकर इसका खूब प्रचार भी करें। गांव के ग्राम सचिवालय में कैशलैस के बारे में बताने के लिए भी कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है तथा गांव के दो व्यक्ति रजनीश कुमार और भरत का एक्सिस बैंक द्वारा कैशलैस प्रक्रिया के लिए चयन किया गया है तथा इन्हें दो टेब भी दिए गए है। इसके माध्यम से आधार कार्ड से खाता खोला जाएगा और कोई प्रक्रिया नही होगी। कैशलैस प्रक्रिया से सम्बन्धित पिछले 20 दिनों से गांव वालों को जागरूक किया जा रहा है। गांव के हर व्यक्ति का बैंक खाता खोला जा रहा है तथा उसे आधार से लिंक किया जा रहा है। गांव में दो बैंक मित्र भी लगाए गए है जोकि कैशलैस प्रणाली में अपना योगदान देगें

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement